वायनाड: लगातार बढ़ रहा है भूस्खलन से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा, अब तक 167 लोगों की हुई मौत

वायनाड: लगातार बढ़ रहा है भूस्खलन से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा, अब तक 167 लोगों की हुई मौत
केरल में मंगलवार देर रात हुए भूस्खलन के चलते भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। इस त्रासदी में लगातार मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 167 लोगों की मौत की खबर मिली है। वहीं राहत बचाव टीम का बचाव अभियान अभी भी जारी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को केरल में दो दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
केरल के वायनाड में हुई त्रासदी का यह मुद्दा इतना गंभीर हो गया है कि देश को दोनों सदनों में भी इस मुद्दे को उठाया गया है। इसके साथ ही बुधवार को भी राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों की टीम मौजूद है, जो घायलों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, आज वायनाड का दौरा करने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी निकल चुके हैं।
#WATCH कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे जल्द ही केरल के वायनाड के लिए रवाना होंगे।
दोनों कांग्रेस नेता उस निर्वाचन क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए वायनाड का दौरा करेंगे जहां भारी… https://t.co/YPJ4ahfu5P pic.twitter.com/Thp208HShx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024
केरल के वायनाड में बचाव अभियान पर मेजर जनरल मैथ्यू ने कहा, “हम 30 तारीख की सुबह से केरल सरकार और वायनाड के लोगों की मदद के लिए यहां हैं। अब तक हमने 100 से ज़्यादा शव बरामद किए हैं, कुल मिलाकर शवों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा है। हमने इसमें 500 सैनिकों को शामिल किया है, अभी ऑपरेशन का यह तीसरा दिन है। फंसे हुए सभी लोगों को बचा लिया गया है। अब हमें यह देखना है कि घर के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ तो नहीं है, इसके लिए हमें भारी उपकरणों की ज़रूरत है… हम बचाव अभियान में लगे हुए हैं। अभी हमारा ध्यान घर के अंदर फंसे लोगों की तलाश पर है… हम अपने डॉग स्क्वायड का भी उपयोग करेंगे…”
भूस्खलन के बाद मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 180 से अधिक लोग लापता हैं और 300 से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार को तड़के दो बजे से चार बजे के बीच हुईं, जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल पाया।





