ताज़ा खबरेंविदेश

लोकतंत्र, शिक्षा का उद्देश्य हमें स्वतंत्र बनाना है: पीएम मोदी ने भूटान में छात्रों, सांसदों से कही मन की बात

रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान में पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन देते हुए कहा कि यह बहुत स्वाभाविक बात है कि भारत और भूटान के लोग एक दूसरे के साथ खास रिश्ता महसूस करते हैं.

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र और शिक्षा, दोनों का उद्देश्य हमें स्वतंत्र बनाना है, इनमे से एक भी दूसरे के बिना पूरा नहीं हो सकता है और दोनों ही हमें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करते हैं और सबसे अच्छा बनाने में.”

उन्होंने कहा हम सिर्फ भौगोलिक तौर पर करीब नहीं हैं बल्कि हमारे इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा ने लोगों के बीच इस रिश्ते को स्थापित किया है.

उन्होंने कहा, ‘दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई सवाल पूछता है कि आप भूटान के साथ क्या करते हैं, तो इसका जवाब होगा खुश रहने की अवधारणा। मुझे आश्चर्य नहीं है. भूटान ने खुश रहने के सार को समझा है.’

उन्होंने आगे कहा,’भूटान लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहा है और आपके 1.3 बिलियन भारतीय मित्र केवल आपको गर्व और खुशी के साथ नहीं देखेंगे. वे आपको भागीदार बनाएंगे, आपसे साझा करेंगे और आपसे सीखेंगे.’

दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी विस्तार पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह बहुत खुशी की बात है कि भूटान के अपने छोटे उपग्रह को डिजाइन करने और लॉन्च करने के लिए युवा भूटानी वैज्ञानिक भारत की यात्रा करने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन जल्द ही, आप में से कई वैज्ञानिक, इंजीनियर और इनोवेटर्स होंगे.’

ALSO READ: RSS चीफ मोहन भागवत अरुण जेटली से मिलने एम्स हॉस्पिटल पहुंचे

पीएम मोदी ने कहा कि आज, भारत तमाम सेक्टर में ऐतिहासिक परिवर्तनों का गवाह बन रहा है. पिछले पांच साल में बुनियादी ढांचे के निर्माण कीर रफ्तार दोगुनी हो गई है. उन्होंने कहा कि भारत और भूटान की साझा संस्कृति है. आज के समय में अवसरों की कमी नहीं है. भारत और भूटान के लोगों में जबर्दस्त जुड़ाव है. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए भारत में तेजी से काम चल रहा है.

छात्रों के सामने भूटान के प्रधानमंत्री की फेसबुक पोस्ट का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले, मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री डॉ. त्शेरिंग ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा जो मेरे दिल को छू गया. इस पोस्ट में उन्होंने एग्जाम वारियर्स के बारे में जिक्र किया था, मैंने एक किताब लिखी थी जिसमें युवाओं को बिना तनाव के परीक्षा का सामना करने की सलाह दी गई थी.’

इससे पहले भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग और पीएम मोदी ने शनिवार को संयुक्त बयान जारी किया था. तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में भूटान आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भूटान हमारा पड़ोसी है, यह हमारा सौभाग्य है. दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.

भूटान के प्रधानमंत्री ने शनिवार को पीएम मोदी का पारो हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया था. पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button