ताज़ा खबरें

लंदन-सिंगापुर की फ्लाइट में आए टर्बुलेन्स से एक की हुई मौत, जबकि कई घायल

लंदन-सिंगापुर की फ्लाइट में आए टर्बुलेन्स से एक की हुई मौत, जबकि कई घायल

 

लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ321 में गंभीर गड़बड़ी के कारण एक भयानक टर्बुलेन्स आया जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं। सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ321 हीथ्रो हवाई अड्डे से सिंगापुर के रास्ते में थी, जब उसे गंभीर एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। एयर टर्बुलेंस की वजह से फ्लाइट को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि विमान में 211 यात्री और 18 क्रू सदस्य सवार थे।

फ्लाइट शाम 6 बजकर 10 मिनट पर सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट उतरने वाली थी। सिंगापुर एयरलाइंस ने एक बयान में मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एयरलाइन ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी तत्काल प्राथमिकता घटना से प्रभावित यात्रियों और चालक दल को हर संभव सहायता प्रदान करना है।

हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल को हर संभव सहायता प्रदान करना है। हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं, और किसी भी अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता के लिए बैंकॉक में एक टीम भेज रहे हैं,” बयान में कहा गया है।

गौरतलब है कि विमानन क्षेत्र में एयर टर्बुलेंस शब्द का अक्सर इस्तेमाल होता है। यह भयावह घटना होती है जिससे विमान का पायलट भी बचना चाहता है। यातियों के लिए तो यह बेहद डराने वाला अनुभव होता है। टर्बुलेंस असल में एयर फ्लो में दबाव और रफ्तार में आया अचानक परिवर्तन होता है, जिससे विमान को धक्का लगता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button