ताज़ा खबरेंमनोरंजन

रोहित शेट्टी संग तीसरी बार काम करेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म के साथ होगा रीयूनियन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। सूर्यवंशी और सिम्बा के अलावा अब दोनों अगली फिल्म ‘सर्कस’ में साथ काम करेंगे। बता दे फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के क्लासिक प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित होगी जिसकी शूटिंग अगले महीने से मुंबई, ऊटी और गोवा में शुरू होगी। फिल्म अगले साल की सर्दियों में रिलीज होगी जिसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे.

ये रहेगा स्टार कास्ट।

रोहित शेट्टी ने कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का एलान किया था और इसके लिए फोटोशूट भी करवाया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की लीड रोल में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडींज होंगे. इनके अलावा वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिर्जी, विजय पाटकर सुलभा आर्या, मुकेश तिवारी, अनिल चरनजीत, अश्वनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे।

फिल्म में डबल रोल करेंगे रणवीर।

बता दे फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल करते हुए दिखाई देंगे। ख़ास बात ये है कि ये पहली बार है जब रणवीर किसी फिल्म में डबल रोल करेंगे। गौरतलब है कि ‘सर्कस’ की कहानी दो जुड़वा इंसानों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मेकर्स इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। खबर ये भी है कि रोहित ‘सर्कस’ को बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी में हैं। इधर ‘सर्कस’ में अजय देवगन मेहमान कलाकार के रूप में नजर आ सकते हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button