ताज़ा खबरेंभारतविदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध में घायल हरजोत की आज वतन वापसी, वीडियो जारी कर दिया धन्यवाद

दिल्‍ली: यूक्रेन में फंसे हरजोत‍ सिंह, जो कि पिछले दिनों युद्ध के दौरान गोली का शिकार हो गए थे, उन्हे आज सोमवार को यूक्रेन से भारत वापस लाया जा रहा है. इस बात की पुष्टी खुद हरजोत ने एक वीडियो के जरिए की जिसमें वो एक एंबुलेंस द्वारा एयरपोर्ट जा रहे है और वतन वापसी के लिए सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

यूक्रेन (Ukraine Crisis) की राजधानी कीव से भागने की कोशिश में उनकी छाती और पैर पर गोली लगी थीं। जिसके चलते वह घायल हो गए थे। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरजोत की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई थी गोली का शिकार होने के दौरान हरजोत ने अपना पासपोर्ट भी खो दिया था। जिसके बाद से यूक्रेन में ही भर्ती थे, उन्होंने एक वीडियो बना कर अपने वतन वापस न आ पाने का दुख व्यक्त किया था.

पर बीते दिन केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने हरजोत की वतन वापसी की खबर दी। साथ ही ट्वीटर पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें हरजोत को वह खुद एयरपोर्ट मिलने आए और उनकी हालत का जायजा लेकर वतन वापस भेजा दिया.

आपको बतादें कि कीव में हरजोत के इलाज का खर्च भारत सरकार ने उठाने का फैसला किया था. हरजोत की उम्र 31 साल हैं और वह आईटी स्‍पेशलिस्‍ट हैं. 27 फरवरी को अपने दो दोस्‍तों के साथ कीव से भाग निकलने की कोशिश के दौरान पश्चिमी यूक्रेन के शहर लिवीव में उन्‍हें चार गोलियां लगी थीं. इनमें से एक छाती पर लगी थी. जिसके बाद उन्हे यूक्रेन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button