भारतमनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने अदालत से सुशांत की बहनों के खिलाफ FIR रद्द ना करने की अपील की, बहनों ने भी बॉम्बे हाई कोर्ट में की ये अपील

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन बबई उच्च न्यायालय से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों की एक याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया। उस याचिका में दोनों बहनों ने अपने भाई के लिए फर्जी मेडिकल बनवाने और हासिल करने के आरोप में उनके विरूद्ध दर्ज की गयी प्राथिमकी को रद्द करने का अनुरोध किया है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने हलफनामे में ये भी कहा, ‘‘राजपूत द्वारा उक्त पर्ची हासिल करने के पांच दिन बाद उनकी मौत हो गयी. इस पर्ची में उन्हें अवैध रूप से उनकी बहन (प्रियंका) और डॉ. प्रियंका कुमार के कहने पर प्रतिबंधित दवाएं लेने को कहा गया है.”

बता दें कि सितंबर में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी और गैर-कानूनी तरीके से सुशांत को दवाएं देने का केस दायर किया था। रिया ने अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार को आरोपी बनाया है। यह एफआईआर बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी और बाद में इसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

सुनवाई की अगली तारीख चार नवंबर है तय।

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से हलफनामा दाखिल की है। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने इस पर सुनवाई की अगली तारीख चार नवंबर तय की क्योंकि सीबीआई और मुम्बई पुलिस ने अपना-अपना हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा।

अब सुशांत की बहनों बॉम्बे हाई कोर्ट में की अपील।

सुशांत की बड़ी बहनों प्रियंका और मीतू सिंह ने याचिका दायर करते हुए जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की है। अपनी याचिका में उन्होंने रिया की एफआईआर को रद्द किए जाने और अंतरिम राहत दिए जाने की मांग की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button