ताज़ा खबरेंमनोरंजन

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने आज बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। दरअसल आज ड्रग्स मामले में विशेष NDPS अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दे NCB ने रिया को सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद रिया और उनके भाई को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अभिनेता सुशांत की 14 जून को हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामलों में अब तक 19 लोगों को एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है। रिया और उनके भाई शौविक को (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। इम मामले में एनसीबी अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

रिया चक्रवर्ती के फोन की पुरानी वाट्सएप चैट्स खंगालते हुए ईडी के सामने रिया और जया साहा के बीच की कुछ ऐसी चैट्स सामने आईं थीं जिनसे बॉलीवुड के कई सितारों के नाम अब ड्रग्स रैकेट से जुड़ते जा रहे हैं। अब इस मामले में एनसीबी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा को समन भेज सकती है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button