ताज़ा खबरेंभारत

राहुल गांधी का लद्दाख दौरा, पैंगोंग झील के लिए बाइक की सवारी पर निकले राहुल गांधी… देखें तस्वीरें

लद्दाख: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “मैं पैंगोंग झील के रास्ते में हूं, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है.”

शनिवार, 19 अगस्त को लद्दाख के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी एक अलग अंदाज में नजर आए. . राहुल गांधी शनिवार को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के लिए बाइक की सवारी पर निकले.

 

अनुच्छेद 370 और 35 (ए) समाप्त होने और जम्मू-कश्मीर से अलग होकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है. इससे पहले अपने लद्दाख प्रवास के दौरान कल राहुल गांधी कारगिल मेमोरियल गए. जहां उन्होंने स्थानीय युवाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. उन्होंने लेह में फुटबॉल मैच भी देखा.

 

कांग्रेस नेता क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को लेह पहुंचे. हालांकि, उनका दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. राहुल की यह यात्रा 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC)-कारगिल के चुनाव और अगले साल आम चुनाव से पहले हो रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button