ताज़ा खबरें

रायगढ़ भूस्खलन: चौथे दिन भी जारी है NDRF का बचाव अभियान, कई लोग अभी भी लापता

रायगढ़ भूस्खलन: चौथे दिन भी जारी है NDRF का बचाव अभियान, कई लोग अभी भी लापता

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के चलते मरने वालों की संख्या 27 हो गई है जबकि करीब 81 लोगों के अभी भी लापता होने की सूचना है। रविवार को यानी भूस्खलन के चौथे दिन भी NDRF की टीम ने खोज और बचाव अभियान चलाया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की टीम तलाशी अभियान चला रही है।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू होने के बाद से अब तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 27 है जबकि लापता लोगों की संख्या लगभग 81 है।

मुंबई से लगभग 80 किमी दूर स्थित खालापुर तहसील के अंतर्गत एक पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव में भूस्खलन 19 जुलाई की रात को हुआ। अधिकारियों ने बताया कि गांव के 48 में से कम से कम 17 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से भूस्खलन के मलबे में दब गए। इस बीच प्रशासन ने भूस्खलन संभावित 6 गांवों के 147 परिवारों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button