ताज़ा खबरेंभारत

राजस्थान: दीवाली की रात पूजा करते समय रेप पीड़िता पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिवाली की रात को हुई एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक 37 वर्षीय महिला के बलात्कारी ने महिला पर पेट्रोल दाल कर उसे कथित तौर पर आग लगा दी।

दरअसल, महिला ने इस साल अप्रैल में एक FIR दर्ज करवाई थी जिसमें उसने आरोप लगाया गया था कि लेखराज के रूप में पहचाने जाने वाले उसके पड़ोसी ने उसके साथ बलात्कार किया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। टाइम्स नाउ (Times Now) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शनिवार की दिवाली की रात, जब पीड़िता लक्ष्मी पूजन कर रही थी तब आरोपी लेखराज ने महिला के घर में प्रवेश किया और उस पर पेट्रोल डाल कर उसपर एक जलता हुआ दीया फेंक दिया।

ये भी पढ़े: आज 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने नीतीश कुमार, दो उप मुख्यमंत्री की भी चर्चा

पीड़िता को अब एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है और जयपुर पुलिस पीड़िता के घर पर पहरा दे रही है। इस संबंध में एक FIR दर्ज की गई है लेकिन आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button