ताज़ा खबरें

रद्द हुई ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वैड मीटिंग, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

रद्द हुई ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वैड मीटिंग, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

 

ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वैड सिखर सम्मलेन रद्द कर दी गयी है। यह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते होने वाली क्वाड की बैठक फिलहाल टाली जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बैठक में शामिल न हो पाने की वजह से लिया गया है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में क्वाड की बैठक 24 मई को होनी थी। इसे लेकर पहले अल्बानीज ने कहा था कि क्वाड में शामिल देशों- भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया बिना अमेरिका की मौजूदगी के भी बैठक के लिए आ सकते हैं। इस बैठक एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन संघीय संसद को संबोधित करने वाले थे।

एंथनी अल्बानीज ने कहा था कि बाइडन की ओर से दौरा रद्द किए जाने के बाद उनकी सरकार जापान और भारत के प्रधानमंत्री से बात कर रही है। हालांकि, बाद में राष्ट्रपति अल्बानीज ने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें क्वाड में शामिल साथियों के इस दौरे की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि अमेरिका को इन दिनों राजनीतिक और आर्थिक संकट से झूझ रहा है। अमेरिका में कर्ज संकट भी बढ़ता जा रहा है और उसके ऊपर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते बाइडन इस वक्त अमेरिका में कर्ज की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के मुद्दे को सुलझाने में जुटे हैं। ऐसे में उन्होंने अगले हफ्ते के अपने विदेश दौरे टाल दिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button