मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका
देश में इन दिनों कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है, कहीं मानसून धीमा तो किसी राज्य में तेजी से सक्रीय है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से चार दिन तक 19 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से नदी-नाले उफान पर हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में भी अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19 जुलाई को भारी बारिश होगी। विभाग ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल, माहे, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश हुई।





