खेलताज़ा खबरें

मोहम्मद आमिर ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, लेकिन वह वनडे और टी-20 इंटरनेशनल खेलना जारी रखेंगे.

आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा, “खेल के शिखर और पारंपरिक प्रारूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है. हालांकि, हालांकि मैंने सीमित ओवर क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अब टेस्ट से सन्यास लेने का फैसला किया है.’

क्रिकेटर ने यू ट्यूब पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने अपने फैसले की घोषणा की.

आमिर ने बयान में कहा, “पाकिस्तान के लिए खेलना मेरी अंतिम इच्छा और उद्देश्य है और मैं टीम के सामने आने वाली चुनौतियों में योगदान देने के लिए शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा.”

ALSO READ: मॉब लिंचिंग पर ‘चुनिंदा आलोचना’ के विरोध में कंगना, प्रसून जोशी समेत…

27 वर्षीय क्रिकेटर ने साझा किया कि वह ‘कुछ समय के लिए’ प्रारूप से सेवानिवृत्ति पर विचार कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था.

आमिर ने 17 साल की उम्र में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. उन्होंने 36 टेस्ट मैचों में कुल 119 विकेट लिये हैं. वह आखिरी बार इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे. 2010 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा था. उन्होंने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में वापसी की.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button