भारत

मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर मंत्री अमित शाह की हुंकार

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों की लिस्ट जारी की. इस दौरान अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इसी कार्यकाल में एक देश, एक चुनाव लागू करेंगे.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है. देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने का निर्णय किया है…10 साल में 15 देशों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर न केवल प्रधानमंत्री मोदी का लेकिन भारत का भी गौरव बढ़ाया है… ”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है. 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है…पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है. नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया. भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है.”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कोई भी देश अपनी स्थानीय भाषाओं को समाप्त करके विकास नहीं कर सकता. स्थानीय भाषाओं के साथ हमारी संस्कृति, हमारा इतिहास और हमारी परंपराएं जुड़ी हुई हैं…राजभाषा का जहां तक सवाल है, मैंने स्पष्ट किया है कि हिन्दी का किसी भी स्थानीय भाषा से कोई स्पर्धा नहीं है. राजभाषा विभाग ही एक ऐसा पोर्टल लेकर आएगा जिससे कुछ सेकंड में भी सभी लेखों का संविधान की आठवीं सूची की सभी भाषाओं में भाषांतर कर देगा.”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button