ताज़ा खबरेंभारत

“मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों..”: राज्यसभा में बोले PM मोदी

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा करने के लिए पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की. मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं…”

सदन की कार्यवाही की अध्‍यक्षता उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कर रहे हैं. पीएम मोदी जैसे ही राज्‍यसभा में पहुंचे ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने शुरू हो गए. बता दें कि फिलहाल संसद का बजट सत्र चल रहा है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”मैं उस दिन तो नहीं कह सका लेकिन मैं खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं. मैं उस दिन उनकी बातें बहुत ध्यान से और आनंद से सुन रहा था. लोकसभा में हमें मनोरंजन की जो कमी खल रही थी, वह उन्होंने पूरी कर दी…”

 

विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा(लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पिछले साल की घटना याद है. हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी…आज भी आप न सुनने के तैयार के साथ आए हैं. लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते. देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है…मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं..”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया. मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा’…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक बात खुशी की रही कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खरगे) जो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है और आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर. मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है. जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है. देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन! हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी, अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है. अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं.”

 

पीएम ने विपक्ष पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह से आरक्षण नहीं दिया, कभी सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न देने योग्य नहीं समझा, वह सिर्फ अपने परिवार को ही भारत रत्न देते रहे. वे अब हमें सामाजिक न्याय का उपदेश दे रहे हैं और पाठ पढ़ा रहे हैं. जिनके पास नेता के रूप में कोई गारंटी नहीं है वे मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं…”

 

“कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा. इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया. इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी. दूसरी ओर हमारे 10 वर्षों में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है. हमारे 10 साल बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए याद रखे जाएंगे.”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button