ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

मुंगेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद अब काबू में हालात, DIG ने कहा – गश्त कर रहे है अधिकारी

बिहार के मुंगेर में बीते दिन एक विरोध प्रदर्शन तब बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी और वहां खड़ी पुलिस की गाड़ियों को फूंक दिया। दरअसल ये सब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग और एक शख्स की मौत से गुस्सा हो कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने एसडीओ और एसपी दफ्तर और आवास पर भी पथराव किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने मुगेर की एसपी लिपि सिंह और एसडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी।

अब मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने वहां के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह का तबादला कर दिया है। मानवजीत सिंह ढिल्लो को नया एसपी और रचना पाटिल को नया डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा एओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है की बिहार में इस वक़्त चुनाव है जिसे लेकर प्रशासनिक अमले में हिंसा को लेकर और भी डर है।

ये भी पढ़े : फ्रांस का विरोधः मुंबई में सड़कों पर बिछे मैक्रों के पोस्टर तो भोपाल के इकबाल मैदान में विरोध के लिए जुटी सैकड़ों की भीड़

हालात है काबू में – डीआईजी मनु महाराज।

मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने कहा है कि अब वहां हालात काबू में है। उनके मुताबिक इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और इलाके में अधिकारी लगातार गश्त और निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाने में आग लगाने वालों और डीएसपी और एसडीओ दफ्तर और आवास में पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है, जिनकी गिरफ्तारी कर जल्द ही सजा दिलाई जाएगी।.

इधर विपक्ष अब भी हमलावर।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button