ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, पटना कोर्ट में आज थी पेशी

मानहानि मामले में पटना कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी को जज गुंजन कुमार ने राहुल गांधी को दस हजार-दस हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी है.

जमानत मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,”जो भी आरएसएस और नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा होगा, वह उनके विचारधारा के खिलाफ होगा. कोर्ट केस उनके गाल पर तमाचा है. मेरी लड़ाई संविधान, गरीबों और किसानों को बचाने की है.”

राहुल गांधी ने अदालत में पेश होने से पहले भी ट्वीट कर आरएसएस और भाजपा पर हमला बोला था. उन्होंने लिखा था,”मैं आज दोपहर 2 बजे पटना में सिविल कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होऊंगा, मेरे खिलाफ आरएसएस/भाजपा में मेरे राजनीतिक विरोधियों द्वारा दायर एक अन्य मामले में, जो मुझे परेशान करने और डराने के लिए किया गया है. सत्यमेव जयते.”

बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ पटना कोर्ट में उनके उस बयान के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसमे उन्होंने कहा था ‘सभी मोदी चोर हैं’.

ALSO READ: WC 2019 Live Updates: श्रीलंका और भारत आमने-सामने; श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले…

लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने नीरव और ललित मोदी जैसे भगोड़े उद्योगपतियों का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था,”आखिर सभी चोरों का नाम मोदी क्यों होता है? सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?”

इससे पहले, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को राहुल गांधी को आरएसएस के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि मामले में 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी.

आरएसएस कार्यकर्ता धृतिमान जोशी ने गांधी के खिलाफ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को दक्षिण-पंथी संगठन से प्रेरित होने की बात कहने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मामला दायर किया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button