ताज़ा खबरें

‘महिला आरक्षण बिल लागू होने में लग जाएंगे 15-16 साल’ बीएसपी प्रमुख मायावती ने क्यों कहा ऐसा, पढ़ें

‘महिला आरक्षण बिल लागू होने में लग जाएंगे 15-16 साल‘ बीएसपी प्रमुख मायावती ने क्यों कहा ऐसा, पढ़ें

 

देश के नए संसद भवन में बीते मंगलवार को पहला संसद कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। जिसके बाद देश में महिला आरक्षण को लेकर चर्चा तेज हो गयी। पक्ष और विपक्ष सभी इस बिल को लेकर अपनी-अपनी प्रतक्रिया दे रहे हैं। इस बीच मायावती ने इस बिल को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिससे महिला आरक्षण बिल को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ANI_HindiNews on X: “#WATCH इस बिल के मुताबिक आने वाले 15-16 सालों में देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद इसे तुरंत लागू नहीं किया जा सकेगा। सबसे पहले देश में जनगणना कराई जाएगी और इसके बाद सीटों का परिसीमन किया जाएगा। जनगणना में काफी समय लगता है… इसके बाद ही यह बिल… https://t.co/tSMN6tDiUY” / X (twitter.com)

बुधवार को BSP सुप्रीमो मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में पेश हुए महिला आरक्षण बिल के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया।  उन्होंने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा कि इस बिल के मुताबिक आने वाले 15-16 सालों में देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद इसे तुरंत लागू नहीं किया जा सकेगा। सबसे पहले देश में जनगणना कराई जाएगी और इसके बाद सीटों का परिसीमन किया जाएगा। जनगणना में काफी समय लगता है। इसके बाद ही यह बिल लागू होगा… इससे साफ है कि यह बिल महिलाओं को आरक्षण देने के इरादे से नहीं लाया गया है बल्कि आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने के लिए लाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले बसपा सुप्रीमो ने कहा था क‍ि हमें उम्मीद है कि चर्चा के बाद इस बार यह बिल पास हो जाएगा क्योंकि यह काफी समय से लंबित था। मैंने पहले संसद में अपनी पार्टी की ओर से कहा था कि महिलाओं की आबादी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को प्रस्तावित 33% के बजाय 50% आरक्षण मिले।

उन्होंने यह भी कहा था क‍ि मुझे उम्मीद है कि सरकार इस बारे में सोचेगी। साथ ही महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button