ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

महाराष्ट्र में विपक्ष के 50 से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में: गिरीश महाजन

कर्नाटक और गोवा के बाद अब महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी पर गाज गिरने की संभावनाएं तेज़ होती जा रही है. महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में जल संसाधन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गिरीश महाजन ने दावा किया है कि विपक्ष (कांग्रेस-एनसीपी) के करीब 50 विधायक इस समय भाजपा के संपर्क में हैं.

महाजन ने कहा, ‘कांग्रेस और राकांपा के करीब 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. राकांपा की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने एक महीने पहले भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए दावा किया था कि उनका अपनी मूल पार्टी (राकांपा) में कोई भविष्य नहीं है.’

उन्होंने आगे कहा,’विधायक अनुरोध कर रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होना चाहते हैं… कांग्रेस लड़खड़ा रही है और अगले कुछ हफ्तों में, राकांपा कमजोर दिखेगी.’

अपने इस बयान के दौरान उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के उन दावों को भी ख़ारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा राज्य में कांग्रेस-एनसीपी को हराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

ALSO READ: आजम खान ने लोकसभा में मांगी माफ़ी, भाजपा सांसद रमा देवी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है. एनसीपी की महाराष्ट्र महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे देते हुए भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है.

वाघ से पहले एनसीपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष सचिन अहीर शिवसेना में शामिल हो गए थे. वहीं अकोला से विधायक वैभव पिचड ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह सत्ताधारी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं.

288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 135 विधायक है जबकि शिवसेना के 70 विधायक हैं. वहीं एनसीपी और कांग्रेस के 60 से अधिक विधायक है. महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button