महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने आज तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को किया समर्पित

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने आज तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को किया समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को मैं नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को मैं बधाई देता हूं…”
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/w1WxquVB9v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2025
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी पावन धरती पर 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ हम एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं…”
पीएम मोदी बोले कि, “आज भारत पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत विस्तारवाद नहीं, भारत विकासवाद की भावना से काम करता है…”
उन्होंने कहा कि “21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है। इसके लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं। “





