ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी अशोक चव्हाण ने सौंपा इस्तीफ़ा, हार की ली ज़िम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के नेताओं का इस्तीफे देने का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर के बाद अब महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी अशोक चव्हाण ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है. अब यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला करते है. मैं जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करुंगा.”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अशोक चव्हाण ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा था कि चुनाव में कांग्रेस की हार एक सामूहिक जिम्मेदारी है, अकेले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की नहीं.

ALSO READ: स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी सुरेंद्र सिंह की अमेठी में गोली मार कर हत्या

हालांकि रविवार को उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार की पूरी ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है.

चव्हाण नांदेड़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में थे वह खुद इस सीट से चुनाव हार गए हैं. चव्हाण को बीजेपी के प्रत्याशी प्रताप चिकलिकर से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

राज्य में कुल मिलाकर 48 लोकसभा सीटें है, जिनमें से कांग्रेस केवल एक सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. चंद्रपुर सीट से कांग्रेस के सुरेश धनोड़कर जीतने में कामयाब रहे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button