ताज़ा खबरेंराजनीति

ममता बनर्जी के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान का ऐलान, कहा- “कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है”

नई दिल्ली: कांग्रेस और साथ ही INDIA गठबंधन के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आई है. ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी घोषणा करके यह साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ गठजोड़ (AAP-Congress) नहीं करेंगे.

 

INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा, ‘…पंजाब में हम ऐसा (कांग्रेस के साथ गठबंधन) कुछ भी नहीं करेंगे, कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 13 सीटों के लिए 40 नामों पर विचार चल रहा है. उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है. इसी के साथ साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ तालमेल को लेकर सबुकछ सही नहीं चल रहा.

 

बता दे कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह साफ कर दिया था कि कांग्रेस के साथ उनका कोई संबंध नहीं और पंश्चिम बंगाल में वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई. मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं. हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे. मैं INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button