‘मन की बात’ कार्यक्रम के 104वें एपिसोड का पीएम मोदी ने किया संबोधन, कहा- ‘चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया’

मन की बात कार्यक्रम के 104वें एपिसोड का पीएम मोदी ने किया संबोधन, कहा- ‘चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 104वें एपिसोड को संबोधित किया। बता दें कि मन की बात कार्य्रक्रम का एपिसोड हर महीने ने आखिरी संडे को होता जिसे पीएम मोदी संबोधित करते हैं। पिछले महीने 30 जुलाई को मन की बात का 103वां संस्करण प्रसारित किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपने संबोधन में चंद्रयान की सफलता पर चर्चा करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है। वह बोले कि मिशन चंद्रयान नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है जो हर परिस्थिति में जीतना चाहता है और हर परिस्थिति में जीतना भी जानता है।
चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है: मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/u3wvtTf5uW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2023
उन्होंने कहा कि सितंबर का महीना भारत की संभावनाओं का गवाह बनने वाला है। भारत जी-20 लीडर्स समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 देश और कई वैश्विक संगठन के प्रमुख दिल्ली आएंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में यह सबसे बड़ी भागीदारी होगी।
G-20 की अध्यक्षता, जनता की अध्यक्षता है जिसमें जनता की भागीदारी सबसे आगे है। खेल के क्षेत्र की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमारे युवा लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं…चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
इस दौरान उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम के 104वें एपिसोड के दौरान चीन में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी और उनसे बातचीत की।





