मनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से मिली जमानत

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी गई है.

इससे पहले कोर्ट ने 10 नवंबर को सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस आरोपी हैं.

 

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में अभिनेत्री नोरा फ़तेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर चुकी है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button