ताज़ा खबरें

मनीष सिसोदिया ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी अंतरिम जामनत, कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

मनीष सिसोदिया ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी अंतरिम जामनत, कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपनी अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिसोदिया ने कोर्ट से अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए अर्जी की है।

जिसके बाद बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने सीबीआई को नोटिस जारी कर गुरुवार तक स्थिति की रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से उनका इलाज जारी है। एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम सिसोदिया से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में उन्होंने सीमा सिसोदिया से बातचीत की।

उन्होंने मनीष सिसोदिया की पत्नी से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही डॉक्टरों से भी उनकी तबीयत का जायजा लिया। बता दें कि के शराब घोटाला के मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में बंद किया गया है।

तिहाड़ जेल में बंद सिसोदिया कई बार जमानत के लिए याचिका दाखिल कर चुके हैं लेकिन कोर्ट हर बार उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर रहा है। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button