ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा कारखाने में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण आग लगने से आस-पास के इलाक़े में हड़कंप मच गया. इस भयानक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 60 लोग घायल हुए हैं.

 

हरदा ने एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मंज़र बेहद भयानक हो गया. इन धमाकों की आवाज इतनी जोरदार थी कि शहर में दूर-दूर तक मकानों और दुकानों में लगे कांच टूट गए. धमाके के झटके आसपास के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा इलाके में भी महसूस किए गए. एक पल को लोगों को ऐसा लगा कि यहां भूकंप आ गया है. 

 

इस घटना को संज्ञान में लेते हुआ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कोरिडोर की व्यवस्था की जा रही है. लगातार राहत-बचाव कार्य पर नजर रखी जा रही है.

 

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात कर घटना के बारे में जानकारी मांगी है. मुख्यमंत्री ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और होम गार्ड के महानिदेशक अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया. अधिकारी ने बताया कि इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को आपात स्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी दमकल गाड़ियां भेजी गईं. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में एक बैठक भी बुलाई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button