ताज़ा खबरें

मदर्स डे आज, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका इतिहास

मदर्स डे आज, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका इतिहास

 

देश और दुनिया में आज यानी यानि 14 मई को मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष मई माह के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। यह दिन माँ को समर्पित होता है। एक मां अपने परिवार, अपने बच्चों के लिए हर दिन प्रयास करती है, बड़े से बड़ा बलिदान भी देती है जिसके कारण एक बच्चा अपने जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाने के काबिल बन पाता है।

मदर्स डे पूरी दुनिया में माताओं के सम्मान का उत्सव है। इस मौके पर सभी आज अपनी माँ के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर ‘मदर्स डे’ की शुभकानाएं दे रहे हैं। ऐसे में बच्चे अपनी मां को तरह तरह से अपनी माँ को खुश करने की कोशिश करते हैं और माँ का स्थान उनके जीवन में कितना ऊँचा है यह बताने का प्रयास करते हैं।

मदर्स डे का इतिहास 

मां को सम्मान देने वाले इस दिन की शुरुआत अमेरिका से हुई। पहली बार मदर्स डे अमेरिका में 1908 में मनाया गया था। अमेरिका की एक्टिविस्ट एना जार्विस नाम की एक महिला ने इस दिन को अपनी मां के सम्मान में मनाया था। अपनी मां से बेहद प्यार करती थी। यही कारण था कि उन्होंने बिना शादी किए पूरी जिंदगी मां के साथ गुजार दी। एना अपनी मां का सम्मान करना चाहती थी क्योंकि उनका मानना ​था कि एक माँ वह होती है, जिसने आपके लिए दुनिया में किसी से भी ज्यादा किया है। उन्होंने माँ के प्रेम और समर्पण को देखते हुए इस दिन की शुरुआत की थी।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button