भूकंप के जोरदार झटकों से दहली इंडोनेशिया की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गयी तीव्रता
भूकंप के जोरदार झटकों से दहली इंडोनेशिया की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गयी तीव्रता
आज मंगलवार सुबह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी (बीएमकेजी) के मुताबिक लगभग दो घंटे तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है।
इंडोनेशिया देश के मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 84 किलोमीटर अंदर मापी गई है। भू वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके वजह से सुनामी आने की भी संभावना है। भूकंप के बाद एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र के पास रहने वाले लोगों को तुरंत तट से दूर रहने का निर्देश देने को कहा है। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई थी।
इससे पहले रविवार (23 अप्रैल) को भी इंडोनेशिया में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यूएमएससी के मुताबिक, रविवार की तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप आया। भूकंप का पहला झटका 6.1 की तीव्रता का था, जबकि इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और झटका महसूस किया गया था।





