ताज़ा खबरेंभारत

भारी बारिश से मुंबई बेहाल; बारिश में दीवार गिरने से मुंबई के मलाड में 18 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

भारी बारिश होने के कारण मंगलवार को मुंबई के मलाड में दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गयी, वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. मलाड इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण एक परिसर की दीवार ढहने से यह हादसा हुआ है. घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के शताब्दी अस्पताल पहुंचे, इस दौरान उनके साथ योगेश सागर भी मौजूद थे.

एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे हुई, जब पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए.

एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और दमकल विभाग की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर मौजूद है.

उन्होंने कहा, ‘बचाव अभियान जारी है. घायलों को जोगेश्वरी के सदर अस्पताल और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मलाड में हुई दुर्घटना में गई जानों को लेकर दुख व्यक्त किया है और सभी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है.

ALSO READ: मौजूदा परिदृश्य में केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस का नेतृत्व कर सकते हैं: अशोक…

बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रविवार से ही भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश हो सकती है. बारिश से बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 2 जुलाई मंगलवार को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है और सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button