कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में 1,569 नए मामले दर्ज, कल के मुकाबले धीमीं हुई कोरोना की रफ्तार

COVID-19 Update: सोमवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,569 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 16,400 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,260 पर पहुंच गया है. वहीं 2,467 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16,400 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,25,370 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,84,710 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,91,48,94,858 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,25,370

सक्रिय मामले: 16,400

कुल रिकवरी: 4,25,84,710

कुल मौत: 5,24,260

कुल वैक्सीनेशन: 1,91,48,94,858

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button