ताज़ा खबरेंभारत

भारत बायोटेक ने जारी किए तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे, कोरोना पर कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी, डेल्टा पर भी 65.2% असरदार

भारतीय कोविड वैक्‍सीन को लेकर एक बड़ी खबर आई है । दरअसल भारत बायोटेक ने अपनी कोविड वैक्‍सीन COVAXIN के तीसरे चरण के ट्रायल यानी (Third Phase Trial) के नतीजे अधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। नतीजों के मुताबिक COVAXIN को कोरोना के खिलाफ 77.8% प्रभावी पाया गया है। वहीं खतरनाक डेल्‍टा वेरिएंट के खिलाफ यह 65.2% असरदार है।

क्या कहा भारत बायोटेक ने ?

प्री-प्रिंट डेटा का हवाला देते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि उसकी कोवैक्सीन सिम्पटोमैटिक कोरोना मरीजों के खिलाफ 77.8 फीसदी कारगर है। वहीं, कोवैक्सिन कोरोना के गंभीर मरीजों के खिलाफ 93.4 फीसदी प्रभावी है। वहीं, कोरोना के डेल्ट वेरिएंट्स के खिलाफ यह 65.2 फीसदी कारगर है।

25800 वॉलंटियर्स थे ट्रायल में शामिल।

भारत बायोटेक के मुताबिक, कोवैक्सीन का ट्रायल देश के 25 अलग-अलग अस्पतालों में किया गया था। इसमें करीब 25800 वॉलंटियर्स शामिल हुए थे, जो 18 से 98 साल के आयु वर्ग के थे। तीसरे चरण के ट्रायल में भाग लेने वाले लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी गई यानी प्लास्बो दी गई।

यह भी पढ़े: शादी के 15 साल बाद अलग हुए आमिर खान और किरण राव, संयुक्त बयान जारी कर कही ये बात

ऐसे जानें कितनी असरदार है वैक्सीन।

असिम्पटोमेटिक मामलों में: 63% असरदार
हल्के, मध्यम और गंभीर मामले: 78% असरदार
डेल्टा वेरिएंट: 65% असरदार
गंभीर कोरोना केस: 93% असरदार

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने भी कोवाक्सिन को पाया था डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर।

इतना ही नहीं, इससे पहले भारत बायोटेक की बनाए स्वेदशी कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के असर को अमेरिका ने भी असरदार माना था। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने पाया था कि कोवैक्सीन से शरीर में बनी एंटीबॉडीज कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर है।

ICMR और भारत बायोटेक ने मिलकर बनाया है कोवाक्सिन को।

बता दें कि कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर भारत बायोटेक ने बनाया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button