खेलताज़ा खबरें

भारत बनाम बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच आज, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

भारत बनाम बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच आज, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

 

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यह टेस्ट मैच चटग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खले जा रहा है। आज मुकाबले का पहला दिन है। वनडे सीरीज में हार के बाद आज यानी बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पहले मैच से बाहर है। ऐसे में उनकी जगह अब केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे हैं।

 

बांग्लादेश के हेड कोच रसेल डोमिंगो ने कहा कि तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) भारत के खिलाफ जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरू होने वाला पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। वहीं भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के अलावा कुलदीप यादव को इस मैच में मौका दिया गया है। इसके साथ ही, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज पर तेज गेंदबाजी का दारोमदार है।

बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), यासिर अली, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन।

भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button