भारत बंद: पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारी समझ SDM पर चलाई लाठी, देखें वीडियो

पटना: देशभर में 21 अगस्त यानि, बुधवार को भारत बंद का आह्वाहन किया गया है. इसी बीच पटना में आरक्षण मुद्दे पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. पर किसे पता था इस लाठीचार्ज में बिचारे एसडीएम साहब पिस जाएंगे. पटना में पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा इसी बीच पुलिस ने बिना ध्यान दिए बीच में आए एसडीएम पर भी गलती से लाठी चला दी. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारी समझ SDM पर चलाई लाठी, देखें वीडियो#Bihar । #Patna । #BiharPolice । #BharatBandh
YT Link: https://t.co/xjiQCwZVBv pic.twitter.com/LUrkfiq0ze
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 21, 2024
दरअसल, भारत बंद के चलते बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार सुबह पटना में बंद का समर्थन कर रहे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसकी वजह से यहां यातायात भी प्रभावित हो रहा है. वहीं लोगों के आक्रोश को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा लेकिन इसी बीच पुलिस ने एसडीएम पर भी गलती से लाठी चला दी. इसके बाद तीन पुलिसकर्मी एसडीएम को घेर कर चलते हुए नजर आए.





