ताज़ा खबरें

भारतीय चुनाव से जुड़ी जानकारियों को करें दुरुस्त, यहाँ पढ़ें कुछ रोचक तथ्य 

भारतीय चुनाव से जुड़ी जानकारियों को करें दुरुस्त, यहाँ पढ़ें कुछ रोचक तथ्य 

 

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। मतलब देश में एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसके अन्तर्गत देश की जनता अपनी स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी उम्मीदवार को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है। लोकतन्त्र शासन का एक ऐसा रूप है, जिसमें शासकों का चुनाव जनता करती हैं। बता दें कि भारत में कुछ ही दिनों के अंदर लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव देश में हर पांच साल के अंतराल में कराए जाते हैं।  इन चुनावों में देश की जनता केंद्र में सरकार के गठन के लिए वोट करती है। ऐसे में लोकसभा चुनावों को लेकर देश की जनता काफी उत्साहित हैं।

पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने अपने अलायंस के लिए बड़ी तेजी से वोट बटोरने में लगा है। दोनों ही पक्ष देश के कोने-कोने चुनावी सभाएं और रैलियां कर रहा है। इस बार भाजापा गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में से किसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले इस लेख में जानें भारतीय चुनावों से जुड़े पांच रोचक तथ्य जिन्हें जानना आवश्यक हैं।

रोचक तथ्य:-

  • भारत में मतदान के लिए EVM मशीन का पहली बार इस्तेमाल केरल राज्य में किया गया था।
  • भारत का पहला आम चुनाव दिनांक 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक हुआ था
  • एक वोटिंग मशीन ईवीएम पर केवल 64 उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न ही शामिल किए जा सकते हैं, यदि सूची 64 से अधिक है तो मतदान के लिए ईवीएम के स्थान पर मतपत्र का उपयोग किया जाता है।
  • भारत के पूर्वोत्तर के सात राज्यों में केवल 3 लोकसभा सीटें हैं, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में कुल दो लोकसभा सीटें हैं, जबकि मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के खाते में एक लोकसभा सीट है।
  • चुनाव प्रचार के लिए पहली बार जो फिल्म बनाई गई थी उसका नाम था ‘पंडित नेहरू मैसेज’ यानी पंडित जवाहरलाल नेहरू का संदेश। उस फिल्म के डायरेक्टर मीनू मसानी थे।
  • 1989 के पहले वोट डालने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष थी लेकिन वर्ष 1989 में 61वाँ संविधान संशोधन किया गया और 21 वर्ष की आयु को घटाकर 18 वर्ष कर दी गया।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button