ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बॉलीवुड Star Kids जिनके करियर के लिए बुरा रहा 2023, Flop Star Kids List, पढ़े यह खबर

नई दिल्ली: एक ही साल में करियर शुरू होते ही फ्लॉप हुए यह स्टार किड्स…. ना ही चमकी किंग खान की बेटी और ना ही चला अमिताभ की नातिन का जादू… बहुत कम ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्होंने बॉलिवुड में अपना डेब्यू किया और अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई और फैंस को अपना दीवाना बना दिया. वहीं कई ऐसे स्टार किड्स भी इस इंडस्ट्री में मौजूद हैं जिन्होंने डेब्यू करते ही अपने पेरेंट्स पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

 

इस साल भी कुछ स्टार किड्स ने बॉलिवुड में अपना डेब्यू किया पर ना तो उनकी फिल्म कुछ कमाल दिखा पाई और ना ही ओटीटी पर कुछ अच्छा पर्फोर्म किया. आईए जानते हैं उन स्टार किड्स के बारे में.

 

साल 2023 के फ्लॉप स्‍टार किड्स

 

पलोमा ढिल्लों

अपने समय की मशहूर एक्‍ट्रेस पूनम डिल्‍लो की बेटी पलोमा भी इस साल डेब्‍यू फिल्‍म(दोनों) कीं, लेकिन अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाईं और फिल्‍म भी फ्लॉप रहीं.

 

सुहाना खान

साल 2023 बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए बेहद खास रहा है. किंग खान की फिल्म पठान और फिर जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया. वहीं हालहि में रिलीज हुई डंकी भी इस वक्त चर्चाओं में हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ किंग खान की लाडली बेटी सुहाना खान के लिए यह साल उतना कमाल नहीं दिखा पाया. हालही में Netflix पर रिलीज हुई सुहाना खान की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ अपनी उम्मदों पर खरी नहीं उतर पाई और फ्लॉप रही.

 

खुशीकपूर

जोया अख्‍तर निर्देशित म्‍यूजिक ड्रामा फिल्‍म ‘द आर्चीज’ में एक साथ कई स्‍टार किड्स नजर आए, जिसमें जाह्रनवी कपूर की छोटी बहन खूशी कपूर ने भी डेब्‍यू किया. फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जोरदार प्रमोशन भी किया गया, बावजूद इसके नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. आपको बता दें की खुशी कपूर लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी और डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटी हैं.

 

राजवीर देओल

साल 2023 देओल फैमिली के नाम रहा. दादा धर्मेंद्र से लेकर पापा सनी देओल तक बॉक्स ऑफिस पर दोनों ने खूब गदर मचाया. वहीं हालही में रिलीज हुई एनिमल मूवी में बॉबी देओल भी छा गए. लेकिन सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा. स्टार किड होने बावजूद राजीव देओल की डेब्यू फिल्म जिसका नाम ‘दोनों’ था वह बुरी तरह फ्लॉप रही.

 

अगस्त्य नंदा

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य नंदा भी इस साल रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ में नजर आए, लेकिन यह फिल्‍म कुछ खास नहीं कर पाई. हालांकि उनके लुक्‍स को लेकर काफी चर्चा बनी रही.

 

पलक तिवारी

टीवी की मशहूर एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी और एक्‍टर राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी अब तक तीन फिल्‍में कर चुकी हैं लेकिन उनकी एक भी फिल्‍म नहीं चली है. इस साल रिलीज हुई ‘किसी का भाई किसी का जान’ फिल्‍म भी कुछ खास नहीं कर पाई. इससे पहले वह ‘रोजी द सैफरन चैप्‍टर’, ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आ चुकी हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button