ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर NCB की छापेमारी, समन जारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के निशाने पर इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे है। एक बड़े ड्रग रैकेट के खुलासे के साथ कई एक्टर अब NCB रडार पर है। इसी क्रम में आज NCB ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की है। इतना ही नहीं ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर छापा मारने के बाद उनके गैजेट्स जब्त कर लिए गए हैं और 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है यानी की उन्हें भी समन जारी कर दिया है। बता दे बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के मामले में एनसीबी पहले ही जांच कर रही है जिसके बाद अर्जुन रामपाल का नाम भी इस मामले में उछल चुका है।

इधर फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी भी गिरफ्तार।

बता दे एक दिन पहले ही एनसीबी ने बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही फिरोज नाडियाडवाला को एनसीबी ने समन भी भेजा है। बता दे फ़िरोज़ की पत्नी के साथ चार ड्रग पेडलर को ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

क्या – क्या हुआ था बरामद।

इनके पास से 717.1 ग्राम गांजा, 74.1 ग्राम चरस और 95.1 ग्राम एमडी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.59 लाख रुपये ह। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से एनसीबी ड्र्ग्स कनेक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और अन्य हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण की मैनेजर रहीं करिश्मा प्रकाश भी एनसीबी की रडार पर हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button