ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार विधानसभा 2020: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इनकम टैक्स का पड़ा छापा, मिले साढ़े आठ लाख

बिहार चुनाव के मद्देनज़र चुनावी गहमागहमी तेज़ हो चुकी है। प्रचार- प्रसार और वादों के बीच बीती रात आयकर विभाग की टीम ने बिहार कांग्रेस के सदाकत आश्रम स्थित मुख्यालय में छापेमारी की। ख़ास बात ये है कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली इस छापेमारी में टीम ने साढ़े आठ लाख रुपए सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए है। हालांकि आयकर टीम द्वारा छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है, किसकी गाड़ी से ये पैसे मिले है और ये किसके रुपये थे,इसकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ऐसे मिली सूचना।

बता दे सदाकत आश्रम में इनकम टैक्स की कार्रवाई गुरुवार की शाम उस वक़्त हुई जब फ्लाइंग स्कवॉड को गुप्त सूचना मिली थी कि सदाकत आश्रम में खड़ी एक गाड़ी में लाखों रुपये हैं। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रुपये अपने कब्जे में ले लिए और इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी।

रेड के वक़्त कौन था मौजूद।

गौरतलब है कि सदाकत आश्रम पहुंची इनकम टैक्स टीम ने यहां मौजूद पार्टी नेताओं से इस संबंध में पूछताछ भी की। फिलहाल मिली सोचने के मुताबिक जिस वक्त टीम यहां पहुंची सदाकत आश्रम कार्यालय में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल समेत दूसरे कई नेता मौजूद थे।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने साज़िश का लगाया आरोप।

इधर कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का कहना है कि चुनाव में अपनी पराजय देख विरोधी कांग्रेस के खिलाफ साजिश में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से पैसे मिले हैं उससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं। सदाकत आश्रम में सुबह से शाम तक के बीच सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। कार्यालय में आने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं।

इतना ही नहीं उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी के भाई की गाड़ी से 22 किलो सोना मिलता है तो ना तो भाजपा के नेता से इनकम टैक्स पूछताछ करता है ना ही उनके कार्यालय में नोटिस चिपकाता है। शुक्रवार को राहुल गांधी की रैली के पहले पार्टी का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

26 अक्टूबर तक अपना पक्ष रखने का मिला है समय।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के मुताबिक इनकम टैक्स के छापे की ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है। इनकम टैक्स ने पार्टी को 26 अक्टूबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। इधर पार्टी ने अपने वकील से बात कर ली है। जो मियाद तय की गई है उसमें इनकम टैक्स को जवाब दे दिया जाएगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button