ताज़ा खबरेंभारत

बिहार चुनाव 2020: भैंस पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा बहादुरपुर विधानसभा सीट का निर्दलीय प्रत्याशी, देखें

बिहार में चुनावी मौसम है। इस लिहाज़ से गहमा -गहमी, प्रचार -प्रसार और नामांकन भरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस पूरे चुनावी प्रक्रिया में सबसे रोचक और मज़ेदार प्रक्रिया होती है नामांकन की क्युकी इस दौरान प्रत्याशियों के जूनून और जज़्बे का अंदाज़ अलग ही होता है। एक तरफ राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी बड़ी-बड़ी गाड़ियों के काफिले के साथ निर्वाचन दफ्तर (कलेक्ट्रेट) पहुंचते हैं वहीं कई कैंडिडेट अनोखे तरीके से पर्चा दाखिल करने पहुंच रहे हैं।

ऐसा ही एक अनोखा नामांकन देखने मिला बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान। दरअसल बिहार में चुनावी मौसम में दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्रके प्रत्याशी नचारी मंडल भैंस पर सवार हो कर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। खास बात ये है कि बहादुरपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नचारी मंडल भैंस पर सवार हो कर कलेक्ट्रेट पहुंचे भी और उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल किया।

क्या कहना है बहादुरपुर विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी का।

नचारी मंडल ने कहा कि वो गरीब और कमजोर वर्ग से आते हैं। मैं एक मजदूर का बेटा हूं। अभी तक जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के सारे गरीब नौजवानों और बुज़ुर्गों ने कहा कि सबके पास गाड़ी-घोड़ा है तुम्हारे पास तो कुछ नहीं है। तुम्हारे पास भैंस है, तो तुम इस पर सवार होकर जाओ और विधानसभा का नॉमिनेशन करो,इसलिए मैंने भैंस पर सवार होकर चुनाव का नामांकन भरने का फैसला लिया।

ये भी पढ़े : त्योहारी सीजन में रेलवे का यात्रियों को तोहफा,आज से चलेंगी 392 त्योहार स्पेशल ट्रेंन, देखे पूरी लिस्ट

तीन चरणों में होगी बिहार विधानसभा की वोटिंग, 10 नवंबर को नतीजे।

बता दें कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button