बिहार चुनाव : तेजस्वी के साथ हसनपुर से तेजप्रताप ने भरा पर्चा, कहा-देखिए, ‘बिहार के भावी सीएम को साथ लाया हूं’

RJD (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर की हसनगंज विधानसभा सीट से आज अपने नामांकन का पर्चा भरा है. उनके नामांकन में RJD के कई नेता और उनके साथ मुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. तेजप्रताप यादव अपने नामांकन को लेकर काफी उत्साहित दिखे और अपने छोटे भाई तेजस्वी के साथ खुश नजर आ रहे थे.
तेजस्वी यादव को बताया,” बिहार का भावी मुख्यमंत्री और अपना अर्जुन”।
इसी बीच तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर नामांकन को लेकर एक बार फिर अपना उत्साह जाहिर किया है. उन्होंने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री और अपना अर्जुन बताया है. तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा है कि-‘बिहार के भावी मुख्यमंत्री भाई तेजस्वी यादव (अर्जुन) को लेकर नामांकन दर्ज कराने के लिए पहुंच चुका हूं.’
बिहार के भावी मुख्यमंत्री भाई @yadavtejashwi (अर्जुन) को साथ लेकर 140 – हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दर्ज कराने के लिए पहूँच चुका हूँ।। pic.twitter.com/cUFDbxXIJR
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 13, 2020
ये भी पढ़े : बीजेपी ने बिहार चुनाव के पहले लॉन्च किया वीडियो, ‘बिहार में ई बा’ के ज़रिये गिनाई एनडीए सरकार की उपलब्धियां
तेजस्वी ने हसनपुर जाने से पहले ही नीतीश सरकार पर साधा था निशाना।
इधर हसनपुर जाने से पहले तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार की बातों पर हंसी आती है। 15 साल में उन्होंने क्या काम किया है इस मुद्दे पर बात करने की बजाय वो झूठा आरोप लगा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बिहार में नौजवान नौकरी के लिए लाठी खाता हो नीतीश जी को हंसी आती है।
तेजस्वी को लेकर जताई ये उम्मीद भी।
बता दे इससे पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ये भी कहा था कि तेजस्वी बिहार के भावी सीएम हैं और जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है. विधानसभा चुनाव में इसबार जनता उन्हें पूरा समर्थन देगी और वही मुख्यमंत्री बनेंगे.





