ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

बजट 2019 के बाद जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या देगा आपके बटुए को झटका !

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का ”बही खाता” पेश किया. मोदी सरकार 2.0 का यह पहला बजट था. बजट के अनुसार आम आदमी से जुडी कई चीज़ें महंगी हो गयी हैं. वहीं कई चीज़ों को लेकर आम आदमी को राहत दी गयी है.

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के लगभग दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में आइये जानते है कौन सी चीज़ हुई महंगी या सस्ती:

पेट्रोल और डीजल के दामों में अब उछाल आने वाला है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपये प्रति लीटर की दर से विशेष अतिरिक्त उत्पाद यानी सेस लगा दिया है.

सरकार ने सोने जैसी महंगी धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है. यानि आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ जाएंगे.

वहीं ऑप्टिकल फाइबर, स्‍टेनलेस उत्‍पाद, फ्रेम और सामान, एसी, लाउडस्‍पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि महंगे हो जाएंगे.

काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी हो जाएंगी. तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे. आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा, जिससे अब किताबों के दाम भी बढ़ जाएंगे.

2019 बजट के बाद घर खरीदने वालों के लिए अछि खबर है. होम लोन लेना अब सस्ता हो जाएगा, यानी घर खरीदना अब किफायती होगा. सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी. अबतक सस्ते घरों पर 2 लाख तक की छूट दी जाती थी, जिसमें अब बढ़ोतरी कर दी गयी है.

ALSO READ: जानिए क्या रही 2019 बजट पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया !

साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्‍ट, बिजली का घरेलू सामान जैसे पंखे, लैम्‍प, ब्रीफकेस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में प्रयुक्‍त सामान जैसे बर्तन, गद्दा, बिस्‍तर, चश्‍मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्‍ता, धूपबत्‍ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन भी सस्ता होगा.

इसके अलावा बैट्री से चलने वाले वाहनों के कल-पुर्जे, कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल फोन के चार्जर और सेटअप बॉक्स के भी दाम कम होंगे.

ऊन और ऊनी धागे, खाद्य वस्‍तुएं जैसे चॉकलेट, वैफर्स, कस्‍टर्ड पाउडर, संगीत के उपकरण, ग्‍लासवेयर, पॉट, कुकर, चूल्‍हा, लाइटर, प्रिंटर आदि चीज़े सस्ती हो गयी हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button