ताज़ा खबरेंविदेश

फ्लोरिडा: बोइंग 737 विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, विमान में 142 लोग थे मौजूद

फ्लोरिडा में शुक्रवार को नौसेना के एयर स्टेशन जैक्सनविले के पास एक बोइंग 737 विमान, जिसमें 142 लोग सवार थे, रनवे से फिसलकर सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा. यह हादसा तब हुआ जब विमान अपनी उड़ान पूरी कर रनवे पर उतर रहा था.

अमेरिका की राजनीतिक वेबसाइट ‘हिल’ के हवाले से खबर मिली है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बचाव अभियान चल रहा है.”

इसके साथ ही नदी के पानी में विमान के फ्यूल को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है. विमान के नदी में गिरने के कारणों को लेकर भी जांच शुरू कर दी गयी है.

जैक्सनविले शेरिफ के कार्यालय ने ट्वीट किया,“विमान डूब नहीं रहा था. हर व्यक्ति जीवित है और सबकी जानकारी रखी गयी है.”

जैक्सनविले के मेयर लेनी करी ने ट्वीट किया,“हमारे पास नदी पर एक व्यावसायिक विमान है. मुझे हमारे फायर एंड रेस्क्यू विभाग द्वारा सूचित किया गया है. वे घटनास्थल पर हैं. जब तक वे काम कर रहे हैं, आप उनके लिए प्रार्थना कीजिये.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button