ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फ्रेंडशिप डे 2023: बॉलीवुड के इन दोस्तों की जोड़ी लोगों के लिए है मिसाल, सालों से हैं एक दूसरे के पक्के दोस्त

फ्रेंडशिप डे 2023: बॉलीवुड के इन दोस्तों की जोड़ी लोगों के लिए है मिसाल, सालों से हैं एक दूसरे के पक्के दोस्त

 

आज देश में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन को लोग अपने दोस्तों के सम्मान में मानते हैं। किसी भी इंसान के जीवन में एक दोस्त बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू होता हैं, जिसे सुख-दुख का साथी कहा जाता है। इसी मित्रता के रिश्ते को खास बनाने और दोस्तों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल अगस्त माह के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाते हैं।

इस खास दिन के मौके पर आईये जानते हैं, बॉलीवुड के कुछ ऐसे दोस्तों की जोड़ियों को जिनकी दोस्ती के किस्से लोगों के लिए मिसाल है।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन 

 

 

 

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन बहुत पुराने दोस्त हैं। यह दोनों आज से नहीं बल्कि 25 सालों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। लोग इन दोनों की दोस्ती के अक्सर मिसाल देते हैं। इन्होंने साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण भी किया है। जिनमें गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई फिल्में शामिल है।

करीना कपूर-अमृता अरोड़ा

 


बॉलीवुड सितारों की दोस्ती की जोड़ी में हमारी सूची में दूसरे नंबर पर करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की है। कहा जाता है कि दोनों के बीच बेहद बहुत खास ही रिश्ता है। दोनों काफी पुराने और बहुत ही गहरे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर करीना और अमृता अपनी कई फोटो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। कुछ समय पहले करीना कपूर ने अपनी जिगरी दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया था कि उनकी मुलाकात अमृता अरोड़ा से कैसे हुई थी।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

 

हमारी सूची में तीसरी जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की है। बेहद कम समय में शाहरुख़ और दीपिका काफी गहरे दोस्त बन गए हैं। और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग मानी जाती है. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को फिल्मों में भी काफी पसंद किया जाता है. दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और कुछ महीनों पहले रिलीज हो चुकी फिल्म पठान में एक साथ अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती बॉलीवुड के गलियारे की सबसे चर्चित फ्रेंडशिप में से एक है। जब भी इन दोनों का एक-दूसरे से सामना होता है यह गर्मजोशी के साथ मिलते हैं और ऐसे भी एक दूसरे पर प्यार लुटाना नहीं भूलते। कॉफी विद करण के दौरान दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बता चुके हैं।

 ट्विंकल खन्ना और करण जौहर

करण जोहर और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती स्कूल के दिनों की है। स्कूल के दिनों में ट्विंकल खन्ना को करण पसंद करते थे। इस बारे में ट्विकल खन्ना ने कई बार बताया भी है।
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button