NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: संभल में दो गुटों में हुई झड़प के वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ किया गया वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: संभल में दो गुटों में हुई झड़प के वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ किया गया वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोगों के बीच लाठी ठंडों से हुई हाथापाई व झड़प को देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले की हैं जहाँ समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोग ने हिन्दू समुदाय के लोगों को भगवान का भजन गानें के कारण पीट दिया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि संभल में फिर नाग बिलों से निकले… माँ पूर्णगिरी जा रही बस पर संभल में हमला खाने पीने को रुकी बस में बज रहा था भजन तो भजन को बंद कराने पे अड़े जिहादियों ने देवी भक्तों को मार मार के अधमरा किया। “

फेसबुक वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक :

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हो रहा।

सोशल मीडिया वायरल हो रहे झड़प के इस वीडियो की सच्चाई जनन्ने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस पर सच किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो आजतक की वेबसाइट पर मार्च 22, 2025 को अपलोड किये गए एक लेख में मिला।

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो की घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र जनता पेट्रोल पंप की है। जहाँ फल विक्रेताओं और पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच झापड़ हो गयी थी।

उक्त प्राप्त जानकारी के बाद हमने अब यह जानने का प्रयास किया कि वायरल वीडियो में क्या कोई सांप्रदायिक एंगल हैं कि नहीं? यह जानने के लिए हमने गूगल पर एक बार फिर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो प्रभास्कर सक्सेना नामक प्रोफाइल पर मिला जिसके कमेंट सेक्शन में संभल पुलिस का एक पोस्ट प्राप्त हुआ जिसे मार्च 22, 2025 को अपलोड किया गया था।

संभल पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में किसी तरह का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है, पुलिस के मुताबिक दोनों ही पक्ष हिन्दू समुदाय से हैं। बता दें कि पोस्ट बताया गया है कि पुलिस ने कुल 06 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की है।

 

Show More
Back to top button