ताज़ा खबरेंफ़ेक न्यूज़ चेकर

फैक्ट चेक: दो महिला वकीलों के बीच हुई झड़प के पुराने वीडियो को हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ किया वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: दो महिला वकीलों के बीच हुई झड़प के पुराने वीडियो को हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ किया वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, यह वीडियो काला कोट पहने हुए दो महिलाओ के बीच हो रही हिंसक झड़प का है। वीडियो में दोनों महिला एक दूसरे पर लात घूसे बरसाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में आपस में झड़प करते हुए दिखाई दे रही महिलाओं में से एक जज हैं और दूसरी वकील।

फेसबुक पर वायरल वीडियो में शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “भारत में पहली बार एक महिला जज और महिला अधिवक्ता के बीच खुलेआम हाथापाई हुई, वो भी महाराष्ट्र की एक अदालत में, एक महिला पुलिस अधिकारी ने दोनों को अलग किया। जज ने अधिवक्ता की मंगेतर को जमानत देने से इनकार कर दिया था… अब इस तरह से विवादों का निपटारा होता है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है, साथ ही यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें गूगल पर वायरल वीडियो के संबंध में दैनिक जागरण की वेबसाइट पर अक्टूबर 28, 2022 को प्रकाशित एक लेख मिला।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो वाला मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है, जहां साल 2022 के दौरान दो महिला वकीलों के बीच झड़प हो गयी थी। कासगंज जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में एक मुकदमे की पैरवी को लेकर दोनों महिला वकीलों के बीच भिड़ंत हुई थी।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो News 24 की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। जिसे अक्टूबर 29, 2022 को अपलोड किया गया था।  यहाँ भी यह जानकारी दी गयी थी कि उत्तर प्रदेश के कासगंज के कोर्ट में दो महिला वकीलों की आपस में भिड़ंत हो गयी थी।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है। इसके साथ ही वायरल वीडियो में आपस में झड़प रही दोनों ही महिलाऐं वकील हैं न कि कोई जज और वकील, वायरल दावा भ्रामक है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button