फैक्ट चेक | गड्डों से भरी ये सड़क नहीं है राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड की; जानें सच

गड्डों से भरी एक सड़क की तस्वीर सोशल मीडिया पर ये कह कर वायरल की जा रही है कि ये सड़क राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड की है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीर के कैप्शन में लिखा है –

“#राहुल_गांधी का संसदीय क्षेत्र #वायनाड बना देश का पहला #स्मार्ट सिटी 😊
हर घर के आगे सबका अलग अलग स्विमिंग पूल बनाने वाला पहला शहर 😂😂”
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=3963937746981031&set=a.1243312652376901&type=3
ये पोस्ट फेसबुक पर जमकर शेयर किया जा रहा है जिसका उदहारण आप यहाँ और यहाँ देख सकते है।
फैक्ट चेक –
न्यूज़मोबाइल ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जाँच की और पाया की ये दावा गलत है।
छवि को रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से सर्च करने पर, हमें 2016 का एक ट्वीट मिला, जिसमें यही पिक्चर थी। ट्वीट में दावा किया गया था कि यह तस्वीर भागलपुर-पीरपैंती-मिर्जाचौकी नेशनल हाईवे (NH-80) की थी।
Spot the road contest @MORTHIndia @nitin_gadkari @rsprasad @ShahnawazBJP #NH80 Bhagalpur-Pirpainti @PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/HjpSI1XQlb
— AVP🇮🇳 (@gustakhiya) December 15, 2016
और खोजने पर हमे ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया ‘ की 2017 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें यही पिक्चर थी और रिपोर्ट में कहा गया था कि यह चित्र बिहार का था।
इन्ही तस्वीरों को उस वक़्त के बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया था, जब एक ट्विटर यूजर ने उन्हें राज्य की सड़कों की दयनीय स्थिति दिखाने के लिए टैग किया था।
ये भी पढ़े : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने सर झुकाता आदमी नहीं है गैंगस्टर विकास दुबे – जानें सच
जिसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट में मरम्मत के बाद की सड़क और मरम्मत के पहले की तस्वीर को साथ में साझा किया था, ताकि दोनों सड़कों में तुलना की जा सके।
"Rumours vs Reality" @ShekharGupta Ji, that's hw Bihar is defamed.Hope u will acknowledge reality. One shd validate facts before retweeting pic.twitter.com/Hy3iuoG1Jg
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 2, 2017
ABP की एक रिपोर्ट से भी ये दावा होता है की सड़क बिहार की है और उसका मरम्मत हो चूका है।
इसीलिए हम ये दावा कर सकते है की सोशल मीडिया पर वायनाड के नाम पर साझा की जा रही तस्वीर फेक है।
यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।






