फैक्ट चेक: क्या ये तस्वीरें सियाचिन ग्लेशियर से भारतीय सैनिकों की हैं? जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फिर से सामने आयी है जिसमें दावा किया गया है कि तस्वीरें सियाचिन ग्लेशियर से भारतीय सैनिकों की हैं।
“सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सैनिक की रात की तस्वीर। भारतीय सेना को सलाम जय हिन्द, ” पोस्ट में लिखा गया है।

यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है।
फैक्ट चेक
न्यूजमोबाइल ने पोस्ट की जांच की और पाया कि दावा झूठा है।
तस्वीरों को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि तस्वीरें रूस की हैं। हमने उनमे से एक तस्वीर को एक रूसी साइट पर एक
युद्ध और मीडिया से संबंधित एक लेख में पाया।

जबकि दूसरी तस्वीर एक रूसी सोशल मीडिया पर मिली जो 2013 में पोस्ट की गयी थी।

एक और रूसी साइट, जहां वही तस्वीरें उपलब्ध हैं, यहां देखी जा सकती हैं।
हमने यह भी पाया कि 2014 में स्टॉपफेक नामक एक संगठन द्वारा उन्ही तस्वीरों की पड़ताल की थी, जब उन तस्वीरों को यूक्रेनी सैनिकों के रूप में साझा किया गया था।
इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि तस्वीरों रूस की हैं न की भारतीय सैनिकों की।
ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: क्या प्रोफेसर नीना गुप्ता रामानुजन पुरस्कार पाने वाली भारत की पहली महिला हैं? जानें सच्चाई

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.





