फैक्ट चेक: आदमी की जंजीर में जकड़ी महिलाओं की ये तस्वीर एडिटेड है; जानें सच्चाई

सड़क पर चलती तीन महिलाओ की एक तस्वीर, जिसमे एक आदमी उन्हें जंजीर से बांधकर ले जा रहा, इस दावे के साथ साझा की जा रही है कि यह अफगानिस्तान का हालिया दृश्य दिखाती है. बता दे कि 15 अगस्त, 2021 को तालिबान ने लगभग पूरे अफ़ग़ानिस्तान में कब्ज़ा कर लिया था.
“एक ये अफ़ग़ानिस्तान था और अब ये एक नया अफ़ग़ानिस्तान होने जा रहा है। #afghanwomen,” पोस्ट में लिखा गया है.

यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है। अधिक पोस्ट यहां और यहां देखी जा सकती हैं।
फैक्ट चेक
न्यूजमोबाइल ने पोस्ट की जांच की और पाया कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है।
तस्वीर पर एक साधारण रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 2012 का एक ब्लॉगपोस्ट मिला, जिसमें मूल तस्वीर थी। मूल तस्वीर में कोई जंजीर नहीं दिख रही है।

ब्लॉग पोस्ट में महिलाओं के उत्पीड़न के बारे में बताया गया है. एक वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार बारबरा वाल्टर्स जब अफगानिस्तान गयीं थी तब उन्होंने देखा कि महिलाएं हमेशा अपने पति के पीछे चलती हैं.
हमने पाया कि 2011 के कई ब्लॉग पोस्ट ने भी उसी कहानी के साथ वही तस्वीर साझा की। ब्लॉग पोस्ट यहां और यहां देखे जा सकते हैं।

हालांकि, हमारे शोध में हमें बारबरा वाल्टर्स की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली। Snopes द्वारा एक फैक्ट चेक के अनुसार, जिसे आखिरी बार 2014 में अपडेट किया गया था, उपरोक्त ब्लॉग पोस्ट में साझा की जा रही कहानियां केवल मजाक हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
न्यूज़मोबाइल मूल तस्वीर की उत्पत्ति और स्थान को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सका, लेकिन एक तुलना से पता चलता है कि वायरल तस्वीर में जंजीरों को डिजिटल रूप से जोड़ा गया है।

इससे साबित होता है कि साझा की जा रही तस्वीर एडिट की गयी है और यह हाल ही के अफगानिस्तान की तस्वीर नहीं है।

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.
Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news





