ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के साथ वापसी को तैयार करण जोहर, टीजर देख आप हो जाएंगे खुश

नई दिल्ली: लंबे वक्त से डायरेक्शन से दूरी बनाए रखे करण जौहर एक बार बड़े पर्दे पर अपने डायरेक्शन ने लोगों के दिलों पर अपना जादू छोड़ने के लिए बिलकुल तैयार है. करण जोहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर आ चुका है. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टार्रर इस फिल्म का टीजर 1 मिनट 19 सेकेंड का है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ करण जौहर ‘धर्मा फैक्टर’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. 1 मिनट 19 सेकंड के टीजर में कई ऐसी झलकियां है जो काफी रोमांचक है. इस फिल्म के साथ करण जौहर बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने वाले हैं. गली बॉय के बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक बार फिर इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं.

 

बता दें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद से फैंस करण की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर आना फैंस के लिए बेहद दिल खुश कर देने वाला है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button