प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न प्राइम के साथ की करोड़ों की डील

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में नयी उचाइयां छूने वाली है. दरअसल, प्रियंका अब वैश्विक स्तर पर टेलीविजन की दुनिया में देसी कंटेट जल्द ही शुरू करने वाली हैं, इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ दो साल की ‘मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील’ पर हस्ताक्षर किए हैं .
इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कहा, “एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के नाते, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है.”
https://www.instagram.com/p/CCE4V1vjrSi/?utm_source=ig_embed
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, ” यह हमेशा मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है. और एक स्टोरीटेलर के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने के लिए प्रयास करती रहती हूं, जो केवल मनोंरजन ना करे बल्कि सबसे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोलना और उनके विचारों को एक नया नजरिया देना है. अपने 20 साल के करियर में, 60 फिल्में करने के बाद, मुझे लगता है कि मैं इसे हासिल करने के अपने रास्ते पर हूं.”
ये भी पढ़े: यूपी में एक ही परिवार के 6 लोग ने मेथी समझकर खाई गांजे की सब्जी, जानें आगे क्या हुआ?
वर्तमान में, प्रियंका के पास पहले से ही दो अमेज़ॅन के प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह काम कर रही है। एक रियलिटी डांस शो संगीत है, जिसे वह अपने गायक पति निक जोनास के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। यह रियलिटी शो उनकी अपनी शादी की संगति सेरेमनी से प्रेरित है जिसमे दूल्हा और दुल्हन के परिवार के बीच ही ट्रॉफी के लिए ये मुकाबला होता है। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट ‘एंथोनी एंड जोए रुसोस सिटाडेल’ है, जोकि एस स्पाई ड्रामा है. इसमें ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘बॉडीगार्ड’ के रिचर्ड मैडन लीड रोल में है.






Thanks for simplifying a difficult subject. Stream icc cricket ranking — fixtures and live coverage. HD highlights and clips. squads, news, points tables. clean layout and quick links.