भारतराजनीति

प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग की कार्रवाई; चुनाव प्रचार पर लगाया 72 घंटों का प्रतिबंध

चुनाव आयोग ने बुधवार को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके चुनाव प्रचार पर 72 घंटों का प्रतिबंध लगा दिया है.

उन पर आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ और बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर की गयी टिप्पणियों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. प्रतिबंध गुरुवार को सुबह 6 बजे से लागू होगा.

चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, ठाकुर, जो भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, ने कहा, “मैं चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करती हूं.”

ठाकुर ने यह भी कहा कि वह चुनाव आयोग के निर्णय पर न्यायालय में अपील दायर करेंगी. उन्होंने कहा,“मैं कानून का पालन करूंगी। कानूनी विशेषज्ञ चुनाव आयोग के फैसले को देख रहे हैं। मैं फैसले के खिलाफ अपील करूंगी.”

ALSO READ: राहुल गांधी को ‘एंटी-ट्राइबल लॉ’ के दावे पर चुनाव आयोग का नोटिस, 48…

मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने 21 अप्रैल को कहा था कि उन्हें यह स्वीकार करने में ‘गर्व’ है कि वह अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस में शामिल थी.

उन्होंने यह भी कहा कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमले में मारे गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की मृत्यु इसलिए हुई क्योंकि प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें श्राप दिया था.

भोपाल में 12 मई को मतदान होगा और सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button